बागेश्वर भाजपा जनपद कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजकों व सहसंयोजको के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

बागेश्वर भाजपा जनपद कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजकों व सहसंयोजको के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया माननीय विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया जिला महामंत्री संजय परिहार घनश्याम जोशी जनपद प्रकोष्ठ संयोजक बिपिन पाठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव मथुरा प्रसाद भास्करानंद तिवारी राजू दानू ने दीप प्रज्वलित कर किया। जंनपद के सभी प्रकोष्ठो के संयोजकों व सहसंयोजको का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व उन्हें अपने अपने प्रकोष्ठो में प्रत्येक मंडल स्तर पर भी प्रकोष्ठो के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया जी ने विस्तार से प्रकोष्ठो के कार्यों व किस प्रकार से धरातल पर विभिन्न प्रकोष्ठो के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सकती है बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने भी सभी को सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय परिहार जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में रघुवीर सिंह दफौटी मंगल सिंह जी रघुवर जोशी अजय चन्दोला दीपा आर्या केवलानंद जोशी भास्करानंद तिवारी सहित सभी प्रकोष्ठो के संयोजकों व सहसंयोजको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

