उत्तराखंड:सीएम धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की,एशियन गेम्स–2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री कपिल पोखरिया ने भेंट की।

कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स–2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

मुख्यमंत्री ने कपिल को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे।

श्री कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad