उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं निजी वाहनों से आने वाले पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर शटल सेवा से मंदिर तक जाना होगा।

पुलिस के अनुसार दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए निर्धारित रूट लागू रहेंगे।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते जाएंगे।
हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड के रास्ते भेजे जाएंगे।

काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहन सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

बाहरी जिलों और राज्यों से भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को अपने वाहन विकास भवन, भीमताल की पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।
वहीं गेठिया और नैनीताल के रास्ते कैंची धाम आने वाले पर्यटकों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। यहां से भी मंदिर के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस के मुताबिक वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी व दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जरूर लें…ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad