उत्तराखंड: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC की बढ़ी समय सीमा
हल्द्वानी: एलपीजी गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन की e-KYC कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 7 सितंबर कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है…उन्हें निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हल्द्वानी में इंडेन समेत अन्य गैस कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की प्रक्रिया को जरूरी बताया गया है। गैस एजेंसियों की ओर से भी उपभोक्ताओं को समय रहते e-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है।हल्द्वानी की कुछ गैस एजेंसियों में e-KYC पूरी होने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके चलते जिन लोगों की e-KYC अभी बाकी है…उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।गैस एजेंसियों के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी e-KYC करा चुके हैं….जबकि कुछ उपभोक्ताओं की प्रक्रिया अभी बाकी है।
हजारों उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी
सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी में करीब 3,200 उपभोक्ताओं की e-KYC अभी पूरी की जानी है। वहीं काठगोदाम और चोरगलिया की एजेंसियों में भी लगभग 2-2 हजार उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी बताई गई है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के अंतर्गत संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में करीब 91 प्रतिशत उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी होने की जानकारी दी गई है।
7 सितंबर तक करा लें e-KYC
गैस उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करा लें। समय सीमा के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल गैस एजेंसियों की ओर से e-KYC का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है और उपभोक्ताओं को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।


