उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
यमकेश्वर में गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
यमकेश्वर, संवादाता। गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यमकेश्वर क्षेत्र के कई स्कूलों में 10 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। इन स्कूलों के प्रबंधन को ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय बडोली बड़ी, जामल, रणचूला, उमरोली, दमराड़ा, कांडा, मंजेड़ा, आवई, राउप्रावि जिया दमराड़ा और जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में अवकाश घोषित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कुशाल सिंह तोलिया के अनुसार क्षेत्र के विद्यालयों में गुलदार की आवाजाही की एक दिन का अवकाश घोषित किया गया छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला सूचनाएं मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक देवाशीष की ओर से दी गई आख्या में क्षेत्र में गुलदार द्वारा दो महिलाओं पर हमला किए जाने का उल्लेख किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बडोली बड़ी विजयपाल सिंह, संबंधित ग्राम प्रधानों तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालयों में अवकाश रखने का प्रस्ताव दिया गया था।


