उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की गई जान

Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्कूटी और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21 वर्ष), निवासी ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और दीक्षित बिष्ट (24 वर्ष), निवासी भवाली के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, नगला के पास स्कूटी और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की भी हादसे में मौत हो गई।
हादसे में शामिल कैंटर का पंजीकरण नंबर UP25 FT 1983 और स्कूटी का नंबर UK04 AN 5112 बताया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad