एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश-

ख़बर शेयर करें

एसपी बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश—–

✅ पुलिस लाईन मालता बागेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।
✅ पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु दिये निर्देश।
✅ बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित।
✅ समस्त थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
✅ समस्त थानाध्यक्षों को ई-बीट बुक मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित
✅ माह अगस्त उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 21 कार्मिको को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 07/09/2026 पुलिस लाईन मालता बागेश्वर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सैनिक सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

➡️जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु सभी विवेचको को दिये गये निर्देश।
➡️डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए।
➡️ बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने को निर्देशित किया गया।
➡️ बढ़ते साइबर अपराधों के लिये त्वरित कार्यवाही करने, MRM, GRM पोर्टल की जानकारी दी गयी एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। समस्त प्रभारी अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत साइबर ठगी से बचने,अन्य अपराधों से बचाव के लिये स्कूल, कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक गोष्ठी आयोजित कर जागरुकता करने को निर्देशित किया गया।
➡️ हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिये गये ।
➡️”पुलिस महानिरीक्षक महोदया, कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जारी किए गए प्रत्येक दिवस के प्रस्तावित कार्यों तथा बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।”
➡️ JMIS, CRIMAC, CEIR एवं NATGRID जैसे पोर्टलों का अधिकतम उपयोग कर सूचनाओं के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
➡️ सोशल मीडिया की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
➡️ वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा/ गैंगस्टर तथा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करने व उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️ केस ऑफिसर स्कीम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
➡️ NBW/BW वारंटों की शत-प्रतिशत तामील, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए।
➡️ यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही, वाहन चेकिंग एवं ई-चालान की कार्रवाई बढ़ाई जाए।
➡️ पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचनाओं की गुणवत्तापुर्वक समीक्षा हेतु प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को समय-समय पर जानकारी लेने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ वर्तमान में चल रहे मानसून सीजन के दृष्टिगत आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने एवंं किसी भी प्रकार की आपदा सम्बन्धित सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के समस्त प्रभारियों को निर्देश दिये गये ।

        उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad