खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल

ख़बर शेयर करें

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा में अपने सहज और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। डेरी में चाय पीते हुए मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से उनके काम और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

स्थानीय कारोबारियों को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्थानीय दुकानों, उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ सिर्फ एक अभियान नहीं है…बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि लोग जब स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इसका सीधा फायदा स्थानीय बाजार को मिलेगा। इससे छोटे कारोबारियों का मनोबल बढ़ने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान यहां के स्थानीय उत्पादों, हुनर और उद्यमिता से भी जुड़ी है। सरकार स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर स्थानीय डेरी पहुंचना और वहां चाय पीना मुख्यमंत्री के इसी संदेश का सहज उदाहरण बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और कारोबार को बढ़ावा देने में सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad