जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता निर्देश

ख़बर शेयर करें

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता निर्देश

आगामी जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा धार्मिक आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान NATGRID एवं e-DAR से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद में सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad