जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में नेत्रदान पखवाडा शिविर आयोजित

ख़बर शेयर करें


जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में नेत्रदान पखवाडा शिविर आयोजित
अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा में आमजन को नेत्रदान पखवाडा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डा0 हरीश पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व रानीखेत चिकित्सालय में नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी देने के उद्देश्य से नेत्रदान पखवाडा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विशेषज्ञों द्वारा लोगों को नेत्रदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।


शिविर के दौरान बताया गया कि मृत्यु के बाद नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। नेत्रदान एक महान सामाजिक कार्य है, जिसके माध्यम से कॉर्नियल दृष्टिबाधित लोगों को दृष्टि प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है शिविर में नेत्र रोग विषेशज्ञ डा अंकिता कुमारी व डा0 जीवन द्वारा 50 लोगों कि आखो कि जाॅच कि गयी व इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को दृष्टि संबंधी समस्याओं, मोतियाबिंद, आंखों में संक्रमण, ग्लूकोमा तथा आंखों की नियमित जांच के महत्व के बारे में बताया गया। चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं लंबे समय तक मोबाइल कंप्यूटर का उपयोग करने वाले लोगों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने की सलाह दी।
नोडल अधिकारी डा0 दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि आंखों में किसी भी प्रकार की असामान्यता, धुंधला दिखाई देना, आंखों में दर्द, लालिमा या लगातार पानी आने जैसी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्क्रीन का सीमित उपयोग नेत्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
शिविर में लोगों से अपील की गई कि वे समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवाएं तथा नेत्र संबंधी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

                         



ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad