देहरादून :(बिग न्यूज) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1800/xxxi(15)G/25-74 (सा0) / 2016, दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 के द्वारा वर्ष 2026 हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किये गये हैं। उक्त के कम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अन्तर्गत दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया हैं।
उपरोक्त के क्रम में सम्यकविचारोपरान्त निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अन्तर्गत दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंको / कोषागारों / उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।
अतः अधिसूचना संख्या- 1800/ xxxi (15) G/25-74 (सा0)/2016, दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत् रहेंगी।

ADVERTISEMENTS



