न्याय पंचायत फल्यांटी की स्थानीय जनप्रतिनिधि स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ, कबड्डी व मुर्ग़ा झपट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 08 सितम्बर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में *न्याय पंचायत फल्यांटी की दो दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।

महाकुंभ के प्रथम दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी तथा विभिन्न भार वर्गों में मुर्ग़ा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बागेश्वर के सभासद श्री विजयपाल सिंह मटियानी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार राशि प्रदान की।

संयोजक दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि दो दिवसीय इस महाकुंभ में न्याय पंचायत फल्यान्टी के सभी विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। आज कबड्डी व मुर्ग़ा झपट तथा कल सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान में एथलेटिक्स एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए कुल 96200 रुपये की नक़द धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी ।प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी विधानसभा स्तर, फिर सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ की तथा अंत में मुख्यमंत्री चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

यह आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के समन्वय से हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने किया।

इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला खेल समन्वयक बेसिक महिपाल गडिया,कुलदीप वर्मा, संजय कुमार, राजेश आर्या, हरीश रावल,पवन कुमार, देवराज सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

परिणाम – प्रथम दिन
कबड्डी अंडर-14 बालिका – विजेता- PM श्री राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, उपविजेता- कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा
अंडर-14 बालक – विजेता- स्टेडियम टीम बागेश्वर, उपविजेता- सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर
अंडर-19 बालक – विजेता- आनंदी एकेडमी, उपविजेता- स्टेडियम बागेश्वर
अंडर-19 बालिका – विजेता- स्टेडियम बागेश्वर, उपविजेता- राजकीय इंटर कॉलेज मुर्ग़ा झपट के अलग अलग हार्बर भाव के अंदर 14 अंडर-19बालक बालिका वर्ग में गौरव जोशी , करन जोशी ,भावेश जोशी ,गुंजन जोशी ,दीक्षा ,मयंक सिंह ,करन,रोहित , हरीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad