पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मा. रा.इ.का. बागेश्वर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, हिमालय बचाओ की ली प्रतिज्ञा

पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मा. रा.इ.का. बागेश्वर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, हिमालय बचाओ की ली प्रतिज्ञा
बागेश्वर, 05 सितम्बर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) श्री प्रकाश चन्द्र आर्या एवं रेंज ऑफिसर श्री श्याम सिंह करायत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। हिमालय के जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं वनों को बचाने का संकल्प लिया गया।
प्रधानाचार्य श्री दीपचन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और जन्मजात शिक्षक थे। एक शिक्षक ही देश का वास्तविक मील का पत्थर होता है जो छात्रों को गढ़कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
मुख्य अतिथि DFO श्री प्रकाश चन्द्र आर्या ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को छात्रों तक पहुंचाने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय टम्टा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


