पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया

ख़बर शेयर करें

विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न
1 सितंबर 2026


बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून के तत्वावधान में पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञान संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य – 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया था।

परिणाम –

प्रथम स्थान – अवनी प्रियदर्शनी लोहुमी, कक्षा 8, कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, मण्डलसेरा, बागेश्वर
द्वितीय स्थान – दक्शीष उपाध्याय, कक्षा 9, आनंद एकेडमी, बागेश्वर
तृतीय स्थान – ज्योति मेहता, कक्षा 10, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनरसा

प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संगम शाह ने किया।

इस अवसर पर श्वेता जोशी, नीरज जोशी, पूजा लोहुमी,कविता हरकोटिया,मीनू चोनियाल सहित अनेक मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

जनपद विज्ञान समन्वयक एवं प्रधानाचार्य द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता छात्र अब दिनांक 14 सितम्बर को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad