फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सूचारु

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 01-09-2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि बालीघाटा से आगे पंद्रपाली के पास सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और वुडन कटरों की मदद से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ के हिस्सों को स्थानीय लोगो की सहायता से सड़क से किनारे किया गया व अवरुद्ध यातायात को पुन: सुचारू किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad