बागेश्वर:अत्यधिक वर्षा से गिरे मकान व गौशाला के मलबे में दबे मवेशियों को फायर यूनिट गरुड़ की टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 07/09/2026 को फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हूई कि अत्यधिक वर्षा के चलते ग्राम रतमटिया निवासी बिशन सिंह कोरंगा का घर व गौशाला बारिश के कारण गिर गया है व जानवर मलवे में दबे है।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कार्य आरंभ किया मलबे में दबे सामान व जानवरो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad