बागेश्वर:एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे-आपत्तियों एवं जारी नोटिसों की सुनवाई की प्रगति को लेकर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दावे-आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकरणों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत जनपद में जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। इनमें कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 18,905 तथा बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 23,521 नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिस संबंधित मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं तथा सभी प्रकरणों में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में संशोधन से संबंधित फॉर्म-06, फॉर्म-07 एवं फॉर्म-08 के प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की कार्यवाही भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गतिमान है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि रवि करायत, कांग्रेस के प्रतिनिधि अर्जुन भट्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कोरंगा एवं धनीराम टम्टा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad