बागेश्वर:एसओजी व एएनटीएफ टीम की कार्रवाई : ग्राम पुडकुनी में नष्ट की 03 नाली भांग

ख़बर शेयर करें

एसओजी व एएनटीएफ टीम की नशे के विरुद्ध कार्रवाई : ग्राम पुडकुनी में नष्ट की 03 नाली भांग

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए “नशे के विरुद्ध विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक एसओजी के नेतृत्व में एसओजी व एएनटीएफ टीम द्वारा ग्राम पुडकुनी में लगभग 03 नाली भांग को पूरी तरह उखाड़कर नष्ट किया गया।
भांग को नष्ट करने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया । क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती को कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी । ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों को पुलिस को अपना सहयोग देने एवं नशा तस्करी सम्बन्धी सूचना तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन न0- 1933 पर या नजदीकी पुलिस को दे ।
बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या अवैध खेती से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad