बागेश्वर:’ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बैजनाथ पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान; वरिष्ठ नागरिकों और आम जनमानस को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बैजनाथ पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान; वरिष्ठ नागरिकों और आम जनमानस को किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत आज कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और आम नागरिक, विशेषकर वरिष्ठ जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की

क्षेत्र के पेट्रोल पंपों, होटलों, ढाबों, मेडिकल स्टोरों और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस प्रकार की चेकिंग लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्हें वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।

कोतवाली क्षेत्र में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आम जनमानस को जागरूक किया गया

महिला अपराधों की रोकथाम और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए ‘नशा मुक्त समाज’ बनाने की अपील की गई।

किसी भी संदिग्ध सूचना या समस्या की स्थिति में पुलिस ने निम्नलिखित टोल-फ्री नंबरों पर तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया

साइबर हेल्पलाइन: 1930
पुलिस सहायता/आपातकालीन: 112 / 100
महिला हेल्पलाइन: 1090

बागेश्वर पुलिस जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad