बागेश्वर:जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न

बागेश्वर, 14 सितम्बर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) देहरादून के तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में किया गया।

इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां” रहा। कार्यक्रम का संचालन संगम शाह द्वारा किया गया।
आयोजन का उद्देश्य –
इस प्रकार की संगोष्ठियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, विज्ञान विषय के प्रति समझ विकसित करना तथा बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जनपद स्तरीय परिणाम इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान – अवनि प्रियदर्शिनी जोशी, कक्षा 8, कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, मण्डलसेरा, बागेश्वर, मार्गदर्शक – श्रीमती मनीषा बिष्ट।
द्वितीय स्थान – सुवर्णा जोशी, रा.इ.का. गरुड़, मार्गदर्शक – श्री कैलाश चन्द्र सनवाल।
तृतीय स्थान – दक्षिष उपाध्याय, कक्षा 9, आनन्दी एकेडमी, घिरौली, बागेश्वर, मार्गदर्शक – श्री हिमांशु आर्या।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एवं जनपद विज्ञान समन्वयक श्री दीप चन्द्र जोशी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अवनि प्रियदर्शिनी जोशी एवं सुवर्णा जोशी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद बागेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर नीरज जोशी, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, अतुल लोहमी, गरिमा शाह, पूरन सिंह बिष्ट, ममता पुरोहित आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


