बागेश्वर:जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश।

सड़क, बिजली एवं संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ खातीगांव में रात्रि चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सड़क, विद्युत एवं संचार सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न करें।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में ट्रैकिंग गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को ट्रैकिंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने निजी दूरसंचार ऑपरेटरों के माध्यम से खातिगांव एवं आसपास के क्षेत्रों का सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से संचार सुविधाओं की उपलब्धता एवं कमियों का आकलन कर आवश्यक सुधार की दिशा में कार्यवाही की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, उप जिलाधिकारी अनिल चनियाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad