बागेश्वर:ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आनंदी अकादमी के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

बागेश्वर। देवबंद, सहारनपुर में आयोजित जोनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में Anandi Academy, Ghiroli, Bageshwar के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रियांशु मेहता और प्रशांत कांडपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कृष्णा कनवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक विजेता दोनों विद्यार्थी अब नेशनल लेवल गेम्स में प्रतिभाग करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री मनमोहन सिंह भाकुनी एवं प्रधानाचार्य श्री गौरव पंत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता में विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक श्री भुवन मेहता के मार्गदर्शन के साथ-साथ उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षक के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की गई। खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।




