बागेश्वर:थाना झिरौली के बिलोरी गांव में कानूनी व सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया गौरा शक्ति ऐप

ख़बर शेयर करें

थाना झिरौली के बिलोरी गांव में कानूनी व सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया गौरा शक्ति ऐप

माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर की अध्यक्षता में आज थाना झिरौली के ग्राम बिलोरी में एक जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार काफलीगैर और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में माननीय सिविल जज महोदय द्वारा महिलाओं व बच्चों को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा कानून तथा सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस की मुस्तैदी और साइबर जागरूकता
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार, पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि नशे के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल डायल 1090 पर दें।
अपर उप निरीक्षक कमला बिष्ट ने जनता को साइबर क्राइम से बचने के तरीके सिखाए और साइबर ठगी होने पर तुरंत डायल 1930 पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इसके साथ ही, महिला सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद महिलाओं के मोबाइल में ‘गौरा शक्ति ऐप’ भी डाउनलोड करवाया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad