बागेश्वर:पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव सम्पन्न, 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 03 सितम्बर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के तत्वावधान में पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महोत्सव में पाँच प्रतियोगिताएं – 1. विज्ञान कविता हिन्दी/स्थानीय भाषा, 2. विज्ञान कविता अंग्रेजी भाषा, 3. विज्ञान मॉडल, 4. विज्ञान क्विज एवं 5. विज्ञान नाटक जूनियर (कक्षा 6-8) एवं सीनियर (कक्षा 9-12) वर्ग में आयोजित हुईं। विकासखंड बागेश्वर के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान कविता प्रतियोगिता परिणाम –

हिन्दी/स्थानीय भाषा – जूनियर वर्ग में प्रथम – हर्षिता, द्वितीय – मयंक पाण्डे, तृतीय – गरिमा मेहता रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम – दक्षिण उपाध्याय, द्वितीय – जिज्ञासा पंत, तृतीय – सरिता गड़िया रहीं।

अंग्रेजी भाषा – जूनियर वर्ग में प्रथम – सानवी फरसवाण, द्वितीय – दृश्या कोहली, तृतीय – मोनिका कार्की रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम – दक्षेश उपाध्याय, द्वितीय – दीक्षिता जोशी, तृतीय – चेतना आर्या रहीं।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता –

जूनियर वर्ग में प्रथम – अखिलेश पांडे, द्वितीय – वरुण पांडे, तृतीय – दृश्या कोहली रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम – कल्पना दानू, द्वितीय – साक्षी गोस्वामी, तृतीय – हिमांशु कुमार रहे।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता –

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनरसा ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर ने प्राप्त किया।

विज्ञान नाटक प्रतियोगिता –

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंत कोराली ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर की टीम ने प्राप्त किया।

जनपद संयोजक तथा प्रधानाचार्य श्री दीपचन्द्र जोशी, पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मा. रा.इ.का. बागेश्वर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बताया कि यूकॉस्ट द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करने और विज्ञान को आम जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत की पहल पर दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लाभ हेतु लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, प्रदेश के अनेक विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित की जा रही हैं तथा जनपद बागेश्वर में भी अल्मोड़ा स्थित मानसखंड साइंस सेंटर की तर्ज पर साइंस सेंटर खोलने की प्रक्रिया गतिमान है।

कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ब्रजेश कुमार आगरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, विद्यालय में स्थापित स्टेम लैब का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण प्रतिभागिता पर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संगम शाह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हेमचन्द्र लोहनी, मीनू चौन्याल, गरिमा शाह, बृजेन्द्र पांडे, प्रियंका रावत, नेहा चम्याल, रूपा आर्या, पिंकी राणा, गीतिका मर्तोलिया, मनीषा कथेत, प्रदीप कुमार, नवीन चन्द्र आर्या, किशन कोरंगा, अंकित आर्या, नारायण सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षु उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad