बागेश्वर:भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
बागेश्वर, 08 सितम्बर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जनपद स्तरीय भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीप चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बागेश्वर के http://D.El.Ed प्रशिक्षुओं प्रियंका रावत, रूपा उनियाल, गीतिका मतोलिया, लोकेश चन्द्र पाण्डेय, नेहा चम्याल, चिंकी राना, मनीषा कंडारी, शिवम कांडपाल एवं प्रदीप कुमार ने निभाई।
परिणाम इस प्रकार रहे –
चित्रकला प्रतियोगिता – प्राथमिक में प्रथम- आँचल कपकोटी, द्वितीय- मीनाक्षी, तृतीय- दीप्तांशु पंत। जूनियर में प्रथम- दिया टाकुली, द्वितीय- काव्यांश उपाध्याय, तृतीय- कृष्णा कुमार। सीनियर में प्रथम- योगेश, द्वितीय- विद्या साट, तृतीय- ध्रुव कांडपाल।
भाषण प्रतियोगिता – प्राथमिक में प्रथम- भूमिका दानू, द्वितीय- जागृति धपोला, तृतीय- रुद्र। जूनियर में प्रथम- दीपांशु जोशी, द्वितीय- सौम्या पांडे, तृतीय- आराध्या धपोला। सीनियर में प्रथम- जिज्ञासा पंत, द्वितीय- गर्वित जोशी, तृतीय- दिनेश सिंह दानू।
निबंध प्रतियोगिता – प्राथमिक में प्रथम- वंशा पंत, द्वितीय- अवनी जीना, तृतीय- ललिता। जूनियर में प्रथम- काव्या जोशी, द्वितीय- दिशा भारती, तृतीय- कृष्णा कुमार। सीनियर में प्रथम- फाल्गुनी जोशी, द्वितीय- गीतांजलि, तृतीय- गायत्री।
*विजेता प्रतिभागियों को पंत जयंती समारोह समिति के जनपद संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने सम्मानित किया।


