बागेश्वर:राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वर मेहता, शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए मिला गुड गवर्नेस अवार्ड

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। गरुड़ की खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री कमलेश्वर मेहता को शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गुड गवर्नेस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 3 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक नियोजन एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

कमलेश्वर मेहता को यह राष्ट्रीय सम्मान Innovations and Good Practices in Educational Administration के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिया गया। शिक्षा प्रशासन में बेहतर कार्यप्रणाली, नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस मान्यता को जिले के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुश्री मेहता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनका नामांकन और सम्मान विभाग द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सफलता न मानते हुए पूरे शिक्षा विभाग और अपनी टीम की मेहनत, सहयोग और समर्पण को समर्पित किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से जिला बागेश्वर और विशेष रूप से गरुड़ क्षेत्र के शिक्षा विभाग की पहचान को नई मजबूती मिली है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से शैक्षिक प्रशासन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सुश्री कमलेश्वर मेहता की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। यह सम्मान शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, पारदर्शिता और सुशासन आधारित कार्यशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad