बागेश्वर:संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने 10 सूत्रीय मांग कों लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागेश्वर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया
आज बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष वाहिनी बागेश्वर का हल्ला बोल
करते हुए 10 सूत्रीय मांग कों लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागेश्वर में धरना प्रदर्शन किया गया।
दोपहर बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर द्वारा विभाग वरिष्ठ अधिकारी कों भेज कर संघर्ष वाहिनी बागेश्वर कों वार्ता के लिए बुलाया गया।
संघर्ष वाहिनी बागेश्वर के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर द्वारा 10 सूची मांगों पर सार्थक वार्ता की गई और 15 दिनों में ठोस कार्यवाही शुरू करने की बात की गयी।जबकि कुछ बिंदुवो में पहले से ही कार्यवाही पूर्ण हो कर शासन स्थर पर फाइल गतिमान हैं।
इसलिए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 15 दिनों के लिए स्थगित किया जाता हैं अगर जल्द ही सभी 10 सूत्रीय मंगो पर कार्य शुरू नही हुआ तो संघर्ष वाहिनी बागेश्वर पुनः उग्र जन आंदोलन करने कों वाध्य होंगी और जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष संघर्ष वाहिनी बागेश्वर,
अंकुर उपाध्याय,विनोद थापा, नवनीत बिष्ट जिला महामंत्री (संगठन) ,रमेश पांडे(कृषक) नवीन चौबे, वीरेंद्र नेगी, महेश कालाकोटी, रिजवान खान, संस्कार भारती, राहुल कुमार, चेतन बोरा आदि मौजूद थे।


