बागेश्वर:सरयू नदी में बहते व्यक्ति की सूचना से हड़कंप, सघन सर्च अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। विकास भवन रोड के पास सरयू नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। अभी तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीसीआर के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि विकास भवन रोड के समीप सरयू नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
फायर रेस्क्यू टीम ने विकास भवन रोड, अग्निकुंड पुल, बी और सामण पुल, बिलोना समेत सरयू नदी के किनारे के विभिन्न क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। नदी में तेज बहाव और जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ तलाश में जुटी है।

फायर टीम के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं। टीमों द्वारा नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad