बागेश्वर:सरयू नदी में बहे व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सर्च अभियान जारी।

ख़बर शेयर करें

सरयू नदी में बहे व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सर्च अभियान जारी।

दिनांक 08.09.2026 को DCR के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई थी कि विकास भवन रोड के पास सरयू नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) महोदय द्वारा तत्काल आदेश-निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबधित को आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर व्यक्ति के त्वरित व सुरक्षित रेस्क्यू हेतु SDRF, फायर सर्विस और जनपद पुलिस को मिलाकर एक संयुक्त रेस्क्यू टीम का गठन किया गया है। बहे व्यक्ति की खोजबीन और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.09.2026 को स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस एवं SDRF की संयुक्त टीम द्वारा विकास भवन रोड, अग्निकुंड पुल एवं सामण पुल, बिलोना सहित सरयू नदी के किनारे के विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सघन व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गई, लेकिन अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति की तलाश हेतु सर्च अभियान लगातार जारी है।

बागेश्वर पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि उक्त व्यक्ति के संबन्ध मे किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर 9411112912 पर या पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष 9411112983 पर सूचित करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad