बागेश्वर:सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बुधवार को विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। नहर से संबंधित शिकायत के आधार पर गठित जांच समिति के क्रम में सीडीओ ने मौके पर पहुंचकर नहर की स्थिति, निर्माण कार्य एवं सिंचाई सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नहर निर्माण से संबंधित अभिलेख, स्वीकृति एवं निर्माण कार्य की स्थिति तथा किसानों को मिल रहे सिंचाई लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से भी वार्ता कर नहर से जुड़ी समस्याओं एवं उनकी अपेक्षाओं को जाना। संबंधित अधिकारियों ने नहर के तकनीकी पहलुओं तथा उपलब्ध अभिलेखों के संबंध में सीडीओ को जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नहर के जलस्रोत का स्थलीय निरीक्षण कर पानी की उपलब्धता एवं नहर में जलापूर्ति की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए नहर में जल्द से जल्द पानी सुचारु रूप से पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, अधिशासी अभियंता सिंचाई जी.एस. बिष्ट, सहायक अभियंता लघु डाल रोशन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad