राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर का परचम, कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक टीम को मिला द्वितीय स्थान

Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर का परचम, कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक टीम को मिला द्वितीय स्थान

बागेश्वर। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार द्वारा दिनांक 23 एवं 24 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में जनपद बागेश्वर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

कनिष्ठ वर्ग में जनपद बागेश्वर की टीम ने संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने ‘दूतवाक्यम्’ नाटक की प्रस्तुति दी थी।

इण्टर कॉलेज गागरीगोल की टीम ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था और राज्य स्तर पर भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान के सचिव डॉ. विनय विद्यालंकार आदि ने टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नाटक का निर्देशन इण्टर कॉलेज गागरीगोल के सहायक अध्यापक *पंकज गोदियाल * द्वारा किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार – उल्लेखनीय प्रदर्शन पर इण्टर कॉलेज गागरीगोल के छात्र दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने नाटक में द्रोणाचार्य का अभिनय किया था।

जनपद की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या,विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैव विकास परिषद (दर्जा प्राप्त मंत्री) भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी बागेश्वर अपूर्वा पांडे, जनपद संयोजक दीप चन्द्र जोशी, सह-संयोजक पंकज प्रसाद भट्ट, दल शिक्षक मोहन चन्द्र जोशी, सुनीता मेहता, जानकी मेहता, ममता रावल, प्रमोद कुमार, आकाश भट्ट, कैलाश जोशी, इण्टर कॉलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य पंकज शाह , ” प्रबंधक दीपक पाठक ,राज्य समन्वयक डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad