विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सीएमओ कार्यालय, अल्मोड़ा में शपथ कार्यक्रम आयोजित

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सीएमओ कार्यालय, अल्मोड़ा में शपथ कार्यक्रम आयोजित
अल्मोड़ा, 10 सितंबर 2026 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए समाज को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्महत्या की रोकथाम के प्रति संवेदनशील रहने, मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्तियों की समस्याओं को समझने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग और उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की शपथ ली।
डा हरीश पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति में निराशा, तनाव या भावनात्मक परेशानी के संकेत दिखाई देने पर उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की रोकथाम के लिए परिवार, समुदाय और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, आत्महत्या से जुड़े कलंक को कम करने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता और परामर्श सेवाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
अल्मोड़ा।
प्रतिलिपि -समस्त दैनिक समाचार पत्रो को इस आश्य के साथ प्रषित उक्त सुचना को अपने सामाचार पत्रो में निशुल्क प्रकाषित करने का कष्ट करेग।


