बागेश्वर:निर्माणाधीन ट्यूबवेल से केबिल चोरी करने वाले बाहरी व्यक्ति सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता:
निर्माणाधीन ट्यूबवेल से केबिल चोरी करने वाले बाहरी व्यक्ति सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम दिनांक 26-05-2026 को वादी श्री नीरज बिष्ट कनिष्ठ अभियन्ता उत्तराखण्ड जलसंस्थान गरूड ने थाने पर तहरीरी सूचना दी कि गरूड में तैलीहाट पेयजल ट्यूबवैल का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिये लगभग 60 मीटर तांबे की केबिल लगी हुई थी जिसे दिनॉक-24/05/2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उक्त केबिल चोरी कर ली गई है जिससे ग्राम सभा तैलीहाट के लोगों में काफी जनाक्रोश होना पाया गया चूंकि उक्त पेयजल योजना शीघ्र चालू होनी थी । दिये गए शिकायति प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली बैजनाथ में मु०एफ०आई०आर नं0-15/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ०नि० उमेश रजवार द्वारा दी गयी है उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी किये गये माल की बरामदगी कर अभियोग का तत्काल अनावरण किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित की गयी और पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 27/05/2026 को घटना में संलिप्त 04 अभियुक्त गणों को चोरी की केबिल के साथ गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अभियोग का अनावरण किय गया । गिरफ्तार अभियुक्तो को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है साथ उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण मामले में शामिल निम्नलिखित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

  1. कुबेर परिहार पुत्र बलवन्त सिंह परिहार, निवासी: टीटबाजार, कोतवाली बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, उम्र- 22 वर्ष।
  2. सूरज थापा पुत्र बिरेन्द्र सिंह थापा, निवासी: नईबस्ती बिमौला, कोतवाली बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, उम्र- 23 वर्ष ।
  3. अभिषेक खडका पुत्र सुन्दर खडका, निवासी: ग्राम थान डंगोली, कोतवाली बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, उम्र- 22 वर्ष ।
  4. नन्हे शाह पुत्र असलम शाह, निवासी: नई बस्ती ढौरिया नईबस्ती, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी: टीटबाजार, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर) उम्र- 55 वर्ष, कबाड़ी।
    बरामदगी
    अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई पूरी 60 मीटर केबिल बरामद कर ली है। बरामद की गई केबिल की अनुमानित कीमत ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) है।

पुलिस टीम का विवरण-
1-उ0नि0 उमेश रजवार, कोतवाली बैजनाथ ।
2- अ०उ०नि० किशन सिंह, कोतवाली बैजनाथ।
3-कानि0 62 नरेन्द्र कुमार, कोतवाली बैजनाथ ।
4-कानि0 78 अरूण राठौर, कोतवाली बैजनाथ।

Ad
Ad Ad