उत्तराखंड- प्रदेश में धामी को सीएम बनाने के लिए 06 विधायक हुए एकजुट , अपनी सीट छोड़ने को ये निर्दलीय विधायक भी तैयार

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जोरदार जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार दूसरी बार भी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन अभी तक पार्टी में ये तय नहीं है की सीएम कौन होगा। मुख्यमंत्री की दौड़ में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इनमें ही खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।इस बार बड़ी जीत हासिल कर बीजेपी प्रदेश की पहली पार्टी बन गई जिसने उत्तराखंड में लगातार दो बार अपनी सरकार बनाई। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 57 सीटें आई थी तो इस बार 47 सीटें भाजपा ने अपने कब्जे में कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। बेसक जिस चेहरे पर ये चुनाव लडा गया पुष्कर सिंह धामी स्वयं अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए।ऐसे में भाजपा हाईकमान के लिए टेंशन का सबब तो बन गया है। एक तरफ जहां रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी जैसे दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के छह विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपावत और जागेश्वर के विधायक के बाद अब कुल 6 विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को अपना समर्थन दे दिया है।इसके अलावा बीते दिन चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने भी अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर अपनी मुहर लगा सकती है। लेकिन अब देखना होगा की आने वाले समय में पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हारने के बाद भी प्रदेश के सीएम बनेंगे या कोई और चेहरा सामने आएगा।