बागेश्वर:जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव 21 अक्टूबर को, तीनों विकास खण्डों के 108 बाल वैज्ञानिक करेंगे प्रतिभाग
जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव 21 अक्टूबर को, तीनों विकास खण्डों के 108 बाल वैज्ञानिक करेंगे प्रतिभाग
बागेश्वर। उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस विज्ञान महोत्सव में विकास खण्ड कपकोट, गरुड़ एवं बागेश्वर से चयनित बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान नाटक के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति देंगे।
कार्यक्रम में तीनों विकास खण्डों के कुल 108 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य, पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर ने दी।
ADVERTISEMENTS



