हल्द्वानी-2 दिनों में गोलीकांड की 2 घटनाएं

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी बीते 1 सितम्बर को जहां बिंदु खत्ता में गोली कांड की धमक सुनाई दी वहीं बीते रात्रि में एक बार फिर गोलीकांड की घटना हो गई। बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया।

चूकिं यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। चौकी से पुलिस की टीम पहुंच गई है। घटना लगभग साढ़े नौ बजे रात्रि के आसपास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।हलद्वानी में बीते 2 दिनों में गोलीकांड की ये दूसरी घटना है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad