बागेश्वर:सेवा पखवाड़ा शिविर में 205 लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
बागेश्वर,
📌 सेवा पखवाड़ा शिविर में 205 लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती पार्वती दास ने किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती पार्वती दास ने जनपदवासियों से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित तिथियों पर आयोजित विशेष शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में कुल 205 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं से संबंधित 93 आवेदन भी प्राप्त किए गए।
शिविर का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विगत पाँच वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

