उत्तराखंड-प्रदेश में आज 28 नए कोरोना केस आये सामने देहरादून और नैनीताल में 6-6 मामले आए सामने

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना केसों के 28 नए मामले सामने आए है। अब प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 342976 पहुंच गया है। मंगलवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 28 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। वहीं 24 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस प्रकार अब तक 329183 मरीज ठीक हो चुके हैं।प्रदेश के जिलों की कोरोना अपडेट को देखें तो आज देहरादून जिले से 6 ,हरिद्वार से 1, नैनीताल जिले से 6, उधमसिंह नगर से 2 , पौडी से 4, टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 1, अल्मोड़ा 3, बागेश्वर से 1, चमोली से 3, रुद्रप्रयाग से 1 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342976 मरीजों में से 329183 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6052 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7387 संक्रमित की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केसो की संख्या 354 है। इधर रिकवरी रेट 95.98 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad