उत्तराखंड-नॉर्दन रेलवे द्वारा 3093 पदों पर भर्ती का किया गया नोटिफिकेशन जारी क्या होनी चाहिए योग्यता

ख़बर शेयर करें

सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए इनदिनों नौकरियों के लगातार नए विकल्प मिल रहे हैं अब रेलवे में नौकरी चाहने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है के नॉर्दन रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है उत्तर रेलवे लाजपत नगर नई दिल्ली में भर्ती में 3093 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org मैं जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 20 अक्टूबर 2021 रखी गई है।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 14 सितंबर, 2021

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 20 सितंबर, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 20, अक्टूबर, 2021

उत्तर रेलवे, की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं उत्तीर्ण हैं और आईटीआई पास हैं, वे उत्तर रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार आवेदन करते वक्त ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि अगर फॉर्म में कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी 

ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर डिवीजन में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके अनुसार, COPA, स्टेनोग्राफर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, टेक्निशियन, इलेक्ट्रेशियन मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिजोयोथेरिपी टेक्नीशियन समेत अलग-अलग पच्चीस ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की शुरुआत तारीख 11 सितंबर, 2021 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर, 2021 के पहले अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया से ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad