चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई आयोजित,दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर PWD, BRO, NHAI एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में जहां भी Bottleneck हैं, उनका सुधारीकरण करते हुए आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर DG, BRO ले.ज. हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, NHAI एवं THDC के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी एवं चमोली जनपद के DMs उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad