कांडा में भवन की छत पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़; फायर ब्रिगेड टीम ने मुस्तैदी से काटकर हटाया, टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के क्रम में कांडा क्षेत्र अंतर्गत घिंगारखोला से दिनांक 17/07/2026 को एक आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि स्थानीय बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड कांडा के भवन की छत पर एक चीड़ का पेड़ गिर गया है।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एल.एफ.एम. त्रिलोक राम के मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू यूनिट सभी आवश्यक उपकरणों और रेस्क्यू वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने पर टीम ने देखा कि पेड़ काफी बड़ा था जिसके गिरने से भवन की छत को आंशिक नुकसान पहुँचा था। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और वुडन कटर की सहायता से बेहद सावधानीपूर्वक पेड़ को टुकड़ों में काटा। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सुरक्षित रूप से छत से हटाकर मार्ग और परिसर को साफ किया गया।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad