पिथौरागढ़ जिले में देर रात फटा यहां बादल ,गुंजी- कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दबा

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ :भारी बारिश के अलर्ट के बीच पिथौरागढ़ में देर रात बादल फट गया। इस दौरान गुंजी- कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दब गया है, जबकि सड़क कई स्थान पर ध्वस्त हो गई। मंगलवार की रात बादल फटने के कारण नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी एकाएक बढ़ गया। जिसके चलते पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया।सड़क ध्वस्त होने से कालापानी से लिपुलेख तक वाहनों का आवाजाही बंद हो गई है। जिस स्थान पर पुल मलबे में दबा है वह कालापानी मंदिर से नीचे एक किलोमीटर दूर गुंजी की ओर है। घटना की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौके में पहुंचे हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने प्रशासन को घटना की सूचना जिस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad