बागेश्वर:फायर यूनिट गरुड़ की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा; घरेलू गैस सिलेंडर की आग पर पाया काबू साथ ही, क्षेत्र के प्रमुख होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलाया गया ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ अभियान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

फायर यूनिट गरुड़ की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा; घरेलू गैस सिलेंडर की आग पर पाया काबू साथ ही, क्षेत्र के प्रमुख होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलाया गया ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ अभियान

अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र गरुड़ की टीम ने दिनांक 06/06/2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को समय रहते बुझाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र के विभिन्न होटलों में फायर रिस्क निरीक्षण (ऑडिट) अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों को परखा गया।

(01) दिनांक 06 जून 2026 को शाम 18:05 बजे फायर स्टेशन गरुड़ को पी.एफ.टी. (PFT) के माध्यम से सूचना मिली कि टानिखेत टीट बाज़ार निवासी मनीष खड़का के घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट गरुड़ की टीम तत्काल मिनी वाटर टेंडर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने गीले कपड़ों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के फैलते प्रभाव को देखते हुए मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर तथा पारंपरिक ‘पीट-पाट’ विधि का उपयोग कर आग को पूरी तरह शांत किया गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या मालहानि नहीं हुई और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

(02) सुरक्षा के मद्देनजर होटलों का ‘फायर ऑडिट’
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्गत आदेशों व निर्देशों के अनुपालन में जनपद के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत निम्नलिखित संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई:

  1. होटल लेक साइड, गरुड़
  2. बैजनाथ लेक व्यू होटल एंड रेस्टोरेंट
  3. होटल अतिथि, गरुड़
  4. होटल तमन्ना, गरुड़
  5. होटल रुद्रा, टीट बाज़ार गरुड़
    निरीक्षण के दौरान मौके पर ही संबंधित होटलों के प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही होटल स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा किसी भी आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।
Ad
Ad Ad Ad