बागेश्वर:पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक क्षेत्र से लापता ट्रेकर की तलाश हेतु पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

थाना कपकोट क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए 28 वर्षीय युवक अभिषेक चौहान की खोज के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। खाती गांव से आगे पिंडारी घाटी के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, वन विभाग, फायर सर्विस व आपदा मित्रो की संयुक्त टीमें पिंडारी ग्लेशियर सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान चला रही हैं।
आधुनिक ड्रोन कैमरो के माध्यम से पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का गहन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित स्थान की बारीकी से जाँच की जा सके।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है।
सर्च टीमें घटना स्थल के आस-पास के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से छानबीन कर रही हैं। इसके साथ ही, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के परिवार से लगातार समन्वय बनाया हुआ है। गुमशुदा व्यक्ति का सुराग लगाने के लिए उनके दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों से भी लगातार संपर्क कर हर संभावित इनपुट जुटाया जा रहा है। बागेश्वर पुलिस गुमशुदा की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है साथ ही आसपास के सभी जनपदों और थानों को गुमशुदा के पंपलेट भेजकर सूचित किया गया है।

गुमशुदा युवक की जानकारी:
नाम: अभिषेक चौहान (उम्र 28 वर्ष)
पिता का नाम: रघुराज चौहान
वर्तमान निवासी: नोएडा (दिल्ली एनसीआर
मूल निवासी: ग्राम शेखूपूरा, पोस्ट कन्डेला, तहसील कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)

अपील:
यदि किसी भी ट्रैकर, गाइड या स्थानीय नागरिक को इस युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत थानाध्यक्ष कपकोट 9411113310 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 9411112983 को सूचित करें।

Ad
Ad Ad Ad