बागेश्वर:कपकोट पुल पर फंसे नेपाली मूल के व्यक्ति को फायर सर्विस कपकोट एवं SDRF की संयुक्त टीम सकुशल रेस्क्यू किया

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 23/05/2026 को फायर स्टेशन कपकोट को थाना कपकोट के माध्यम से कपकोट क्षेत्र के रिठाबगढ़ के पास एक नेपाली मूल का व्यक्ति अनियंत्रित परिस्थितियों में पुल के ऊपर चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई । ऊंचाई अधिक होने के कारण वह व्यक्ति नीचे उतरने में पूरी तरह असमर्थ था और लगातार वहां से नीचे गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ था। त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस कपकोट एवं SDRF की संयुक्त टीम ने उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। फायर सर्विस के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ‘फायर लैडर’ की मदद से पुल पर फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। कड़े प्रयासों के बाद नेपाली मूल के उक्त व्यक्ति को बिना किसी नुकसान के बेहद सुरक्षित तरीके से पुल से नीचे उतार लिया गया।
सकुशल रेस्क्यू करने के बाद फायर सर्विस कपकोट, SDRF की संयुक्त टीम ने उक्त व्यक्ति को समझा-बुझाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई के लिए स्थानीय नागरिकों ने टीम की सराहना की है।

रेस्क्यू टीम –
• फायर सर्विस ड्राइवर लक्ष्मण सिंह सामंत, पवन कुमार
• फायरमैन पुष्कर सिंह, अंजुल पांडे

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad