बागेश्वर:जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान कुल 70 लोगों के विरुद्व की गयी चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर वाहन किया सीज व डी0एल0निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विगत दिवस अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 70 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई।
उ0नि0जीवन सामन्त थाना कपकोट द्वारा शामा बैंड के पास दौराने वाहन चैकिंग के वाहन संख्या UK02TA2671 को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहन को सीज कर डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad