बागेश्वर:पुलिस अधीक्षक का ‘एक्शन मोड’: कोतवाली बैजनाथ का किया आकस्मिक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर परखने हेतु आज दिनॉक- 21/02/2026 की सायं कोतवाली बैजनाथ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली बैजनाथ का बारीकी से जायजा लिया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली के मालखाना, कार्यालय अभिलेख, हवालात और मेस की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और जन-शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु अधिक से अधिक चैकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए ताकि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में स्थापित सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट (वर्दी) और अनुशासन को परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिकों के साथ संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई। कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों और सुरक्षा सामग्रियों के संबंध में फीडबैक लिया गया ताकि जवानों का मनोबल ऊँचा बना रहे।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। “मित्र पुलिस” की छवि को और बेहतर बनाने हेतु उन्होंने सभी कार्मिकों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad