कोरोना के बाद अब एक बार फिर पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सफर खुलने की संभावना 40 मिनट में तय होगा सफर

ख़बर शेयर करें

पंतनगर-पंतनगर से पिथौरागढ़ हवाई यात्रा से जाने वालों के लिएयह अच्छी खबर है ।हवाई सफ़र के लिए सारी परिस्थितियां ठीक रही तो अगले महीने से पंतनगर एयरपोर्ट और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के बीच हेली सेवा शुरू होने की प्रबल संभावनाएं हैं। पवन हंस लिमिटेड की ओर से इस हेली सेवा में 40 मिनट में लोग पंतनगर से पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे यह भी बताया जा रहा है कि यह सेवा रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन चालू रहेगी। जल्द इसकी तारीखें तय होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

बतादें कि पिछले साल 20 मार्च से कोविड-19 की वजह से यह हवाई सेवा स्थगित कर दी गई थी फिलहाल कब से यह उड़ान शुरू होगी और कितना किराया निर्धारित होगा और उड़ान कितने दिन चलेगी यह अगले 1 सप्ताह तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है फिलहाल इस हवाई यात्रा में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में 6 सीटों पर यात्री सफर कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad