उत्तराखंड: आने वाली है अग्निवीर भर्ती, अब मिलेगा इतना टाइम दौड़ के लिए

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। अग्निवीर भर्ती में दौड़ पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को आधा मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। छह मिनट 15 सेकंड में भी दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी क्वालीफाई होंगे। यह बात मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में कर्नल महेश कुमार ने कही।कर्नल कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो जाएंगे। दस अप्रैल तक पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अग्निवीर जनरल, ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन,सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। कहा कि इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ में ग्रुप और समयसीमा में भी बदलाव किया गया है। इस बार दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad