बागेश्वर: पुलिस में तैनात हे0कानि0 पुष्कर नाथ गोस्वामी के पुत्र आकाश गोस्वामी भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस में तैनात हे0कानि0 श्री पुष्कर नाथ गोस्वामी के पुत्र आकाश गोस्वामी ने अपने परिश्रम, और प्रतिभा से NDA में चयन होकर जनपद एवं पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है।
NDA में चयन के पश्चात दिनांक 13/12/25 को IMA देहरादून से सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पासआउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके द्वारा समस्त पुलिस परिवार की ओर से आकाश गोस्वामी एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी गई |

ADVERTISEMENTS
Ad Ad